पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और फिर सौंपा

पहले ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और फिर सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन

>कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

भास्करन्यूज| जगाधरी

राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि 14 सितंबर को रोहतक हुड्डा सिटी पार्क में बालकों की शाखा पर हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सभी कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे तक पहले जिला सचिवालय के सामने मीटिंग कर प्रदर्शन किया। बाद में डीसी आफिस में सिटी मजिस्ट्रेट रूचि सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पहले सबके सामने पूरा ज्ञापन जगाधरी संघ चालक मुकेश गर्ग ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि शाखा पर इस प्रकार की गुंड़ागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही हमलावरों को पकड़ा नहीं गया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। मौके पर यमुनानगर संघ चालक मान सिंह, सह जिला संघ चालक सेवाराम, विश्व हिंदू परिषद उदयवीर शास्त्री, वैभव गर्ग, जय करण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कुलदीप, सुरेंद्र, भुपेंद्र शांडिल्य, जोगिंद्र भारती, हिंदू जागरण मंच से प्रवीण खदरी, गगन सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहहै मामला : मुकेशगर्ग ने बताया कि 14 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे हुड्डा सिटी पार्क रोहतक में बालकों की शाखा लग रही थी। उसी समय कुछ लोग शाखा पर आए और कहने लगे कि इस पार्क में उनका कार्यक्रम है। इसलिए तीन सेकेंड में पार्क खाली कर दो। स्वयं सेवकों ने कहा कि कार्यक्रम तो पार्क के दूसरे कोने में है और आपको हमसे कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन उन्होंने बालकों की कोई बात नहीं सुनी।

वहां जिला प्रचारक प्रवीण कुमार को कहा कि तीन सेकेंड में यहां से जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। तुरंत बाद उन्होंने वहां बालकों के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। यह सब देखकर वहां एक स्थानीय व्यक्ति बीच बचाव के लिए आए। मगर उन्होंने बीच बचाव के लिए आए व्यक्ति को भी बुरी तरह पीटा। मुकेश गर्ग ने बताया कि घटना के बाद संघ कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रोहतक में दी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की। तीन दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करना पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

जगाधरी| राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं ने सीटीएम को ज्ञापन द