- Hindi News
- निगम ने स्ट्रीट लाइट ठेकेदार को भेजा शोकॉज नोटिस
निगम ने स्ट्रीट लाइट ठेकेदार को भेजा शोकॉज नोटिस
>शहर में एक हजार से ज्यादा लाइटें खराब
भास्करन्यूज | यमुनानगर
स्ट्रीटलाइटोंको ठीक नहीं करने पर नगर निगम के ईओ ने ठेकेदार को शोकॉज नोटिस भेजा है। ईओ ने ठेकेदार से पूछा है कि क्यों आपका ठेका रद्द कर दिया जाए। स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के खिलाफ सिर्फ लोगों ने ही नहीं बल्कि नगर निगम के 8 पार्षदों ने भी लिख कर दिया है।
ईओ केके जैन के अनुसार नगर निगम के जगाधरी यमुनानगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के एक हजार से अधिक प्वाइंट खराब पड़े हैं। इन दोनों शहरों में स्ट्रीट लाइट के 11883 प्वाइंट हैं। इनकी संख्या और बढ़ने वाली है क्योंकि अभी और नई लाइटें निगम द्वारा लगाई जानी है।
डेली50 से अधिक शिकायतें : नगरनिगम के पास स्ट्रीट लाइट से संबंधित 50 से अधिक शिकायतें रही है। लोगों की शिकायत होती है कि उनकी गली में स्ट्रीट लाइट जल नहीं रही है। अधिकारियों को सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि लिखित एसएमएस के माध्यम से भी दर्जनों शिकायतें मिल रही है। लोगों की सबसे बड़ी शिकायत है कि ठेकेदार किसी का फोन नहीं उठाता।
दो माह पहले की थी कंप्लेंट
सुधारसभा के सेक्रेटरी गुरमीत सिंह का कहना है कि टैगोर गार्डन में दो माह से आठ से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शिकायत करने पर उसे 8401 कंप्लेंट नंबर मिला था। ठेकेदार को बोला तो उसने कहा कि ये मेरा काम नहीं है। मेरे कर्मचारियों से बात करो। अब तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। रात को गलियों में अंधेरा रहता है। इससे लूट, छीना झपटी, मारपीट जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।
अधिकारी बोले, हमारा भी फोन नहीं उठाता
नगरनिगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की शिकायत पर उन्होंने खुद ठेकेदार को फोन किया। लेकिन ठेकेदार फोन नहीं उठाता। लोगों की शिकायत सही मिली। पार्षदों का कहना है कि लोग शिकायत लेकर हमारे घर आते हैं। ऐसे में लोगों को क्या जवाब दे। जबकि इससे पहले ठेकेदार पर जब ठेका था तो सारा काम ठीक था। एक फोन करने पर ठेकेदार खुद लाइट चेक करने आता था।
इनपार्षदों ने लिखा ठेकेदार के खिलाफ
नगरनिगम के 8 पार्षदों ने ईओ को स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के खिलाफ लिखा है। इनमें वार्ड 3 की पार्षद पूनम रानी, 13 से नवनीत कुमार, 14 से निर्मल चौहान, 15 से पार्षद डिप्टी मेयर रामपाल, 16 से जसबीर सिंह, 17 से सुशल जावला, 18 से कर्मबीर सेठी, 19 से नीरज राणा शामिल है।
भास्करनॉ