बीपीएस की छात्रवृति परीक्षा में 3068 बच्चों ने भाग लिया
नारनौल | भारतीपब्लिक स्कूल, नारनौल में रविवार को स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के 3068 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के चेयरमैन नरेश संघी एवं सचिव एडवोकेट किशन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि इस स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। साथ ही उनके स्कूल में दाखिला लेने पर उन्हें फीस में भी छूट प्रदान की जाएगी।