पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे...

तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | श्रीश्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात्रि मोहल्ला नलापुर में प्रधान हरिओम गर्ग की अध्यक्षता में श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे आचार्य सुशील भारद्वाज ने मुख्य यजमान शारदा सोनी परिवारजनों से बाबा की ज्योत प्रज्वलित करवा एवं गौरव म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार सुनील कुमार ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद लक्की बंसल ने तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे भजन सुना कर कार्यक्रम में समां बांधा। इसके अलावा संजय गोयल, बिशन मोला, यशपाल, सुशील कुमार, शारदा सोनी, रतनलाल नूनीवाल, जितेंद्र जैन, संजय शर्मा अनिल लक्खा ने अपनी रचनाओं के देर रात तक श्याम प्रभु का गुणगान किया। देर रात आरती कर प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर नरेंद्र सोनी, मनीष सोनी, मीना सोनी, रुबी सोनी, सुरेश सोनी, दिनेश सोनी, गोपाल बंसल, सुंदरलाल कंछल, रमेश अग्रवाल, नारायण जैन, अशोक अग्रवाल लालू शर्मा समेत अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...