लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि
कश्मीरके सियाचिन में 6 दिन तक 35 फुट बर्फ के नीचे दबे रहकर मौत को मात देने वाले लांस नायक हनुमनथप्पा दिल्ली के आर्मी अस्पताल में गुरुवार को 11:45 बजे जिंदगी की जंग हार गए। लांस नायक की मौत पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीरपुर में बच्चों शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्राचार्य कृष्णा यादव ने कहा कि उनके 6 दिन बाद 35 फीट बर्फ के नीचे से जिंदा निकले थे तो पूरे देश को खुशी हुई थी, लेकिन 2 दिन बाद वे जिंदगी से हार गए। जो बड़े दुख की बात है।
नारनौल. राज.वरि. मा. विद्यालय नीरपुर में लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देते स्कूल के बच्चे शिक्षक।