पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निबंध में हिमानी भाषण प्रतियोगिता में कुसुम ने मारी बाजी

निबंध में हिमानी भाषण प्रतियोगिता में कुसुम ने मारी बाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | राजकीयमहिला महाविद्यालय, नारनौल में कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह यादव की अध्यक्षता में दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं मानवाधिकार विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया संघी द्वितीय इसी कक्षा की छात्रा अवनीत कौर तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा कुसुम प्रथम रही। छात्रा प्रिया संघी द्वितीय बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा निशा यादव ने तृतीय रही।

खबरें और भी हैं...