विजय बने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी एसोसिएशन ब्लॉक प्रधान
नारनौल | बहुउद्देशीयस्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की आवश्यक बैठक गुरुवार को जिला मुख्य सलाहकार रणबीर सिसोठ की अध्यक्षता में मलेरिया अधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक में नारनौल ब्लाक के पदाधिकारियों के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। जिसमें विजय जौरासी को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा सतीश कुमार को सचिव, रणवीर सिंह को उप प्रधान, महेश कुमार को कैशियर राजवीर को सहसचिव नियुक्त किया गया। बैठक में विपिन कुमार, गुलाब सिंह, अनुराज, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राकेश किशोरी लाल आदि उपस्थित थे।