भेडंटी में ग्रामीणों को दी कानूनी पहलुओं की जानकारी
नारनौल | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में गांव भेडंटी में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेश यादव पैरालीगल वालिंटियर कुसुम शर्मा ने ग्रामीणों को मैरिज एक्ट, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य समेत विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए भी प्रेरित किया। शिविर में दुर्गाप्रसाद नंबरदार, सुबेदार शंकर, पूर्व पंच रामसिंह, मालाराम एडवोकेट, अडि़शाल, राधेश्याम, रामोतार, धर्मपाल सांवल राम आदि ग्रामीण उपस्थित थे।