चुनावी घोषणा पत्र के वायदे पूरे कराने को कल विधायकों को ज्ञापन
सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा की जिला इकाई सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदों को लागू करवाने को लेकर 13 फरवरी को जिले के विधायकों एवं 14 फरवरी को शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा को ज्ञापन सौंपेगी। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित सर्व कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक में प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पहली कलम से पक्का करने, प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने, महंगाई पर रोक लगाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, मजदूरों, आमजन एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर नीतियां बनाने का वायदा किया था। भाजपा को प्रदेश में सत्तारूढ़ हुए आज 15 माह हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने आज तक अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के सचिव राजपाल, महेंद्र सिंह बोयत, किरोड़ीमल सैनी, कौशल कुमार, धर्मपाल शर्मा, सुनील कुमार, गुलजारीलाल, मामचंद गुर्जर, सुरेश कुमार, पूर्णचंद जैदिया, अशोक कुमार, सुरेश पालीवाल, देशराज, राजसिंह, हनुमान प्रसाद, नित्यानंद फूलचंद शर्मा आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विधायक बजट-सत्र में उठाएं कर्मचारियों की मांग
कर्मचारियोंने 13 फरवरी को विधायकों के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर सरकार का ध्यान अपने घोषणा पत्र की ओर दिलाने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के माध्यम से विधायकों से मांग की जाएगी कि वे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कर्मचारियों की मांगों को उठा कर उन्हें लागू करवाया जाए। यदि इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो सर्व कर्मचारी संघ अपने संघर्ष में तेजी जाएगा।
नारनौल. रेस्टहाऊस पार्क में सर्व कर्मचारी संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।