पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

स्कूली बच्चों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | भारतसरकार के दिशा निर्देशानुसार नाबार्ड एवं पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान के तत्वावधान में गुरुवार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीरपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्णा यादव ने की।

इस मौके पर खंड सीहमा के वित्तीय साक्षरता परामर्श दाता ओमप्रकाश यादव ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, बचत खाता, आवर्ती खाते, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण योजना, कृषि कार्ड, डेयरी ऋण, शिक्षा ऋण योजना, गृह ऋण योजना तथा एटीएम एवं इंटरनेट बैंकिंग के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर अग्रणी कार्यालय नारनौल से अधिकारी सुभाष चंद खिंची पीएनबी कोर्ट रोड नारनौल से अधिकारी एसके सोनी, दीप कुमार स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...