धानक समाज उत्थान संगठन की बैठक 14 को
धानकसमाज उत्थान संगठन की बैठक संत कबीर आश्रम एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी, नारनौल में प्रात: 11 बजे संगठन के अध्यक्ष भागीरथ मल खनगवाल की अध्यक्षता में 14 फरवरी को होगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्थापना दिवस का आय-व्यय का ब्यौरा देने, सदस्यता अभियान शुरू करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।