आयुर्वेद चिकित्सा उपचार शिविर आज
नारनौल| आयुषविभाग हरियाणा वृद्धजनों को अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 12 फरवरी, बसंत पंचमी को राजकीय पशु अस्पताल प्रागंण (पुरानी कचहरी) में आयुष कैंप लगाएगा। कैंप का उद्घाटन उपायुक्त अतुल कुमार करेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आयुष विभाग हरियाणा ने समस्त 21 जिलों में अपनी आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथिक की सुविधाओं द्वारा बुजुर्गों को स्वस्थ बनाकर खुशहाल जीवन जीने का आधार तैयार किया है। इस कैंप में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथिक पंचकर्मा द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जाएगा तथा बुजुर्गों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी।