चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक आज
15 को बिजली शिकायत निवारण शिविर
पुरानी सराय छात्रावास में हवन 12 फरवरी को
नांगलचौधरी | सामान्यअस्पताल नारनौल में 11 फरवरी को चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक होगी। जिसमें डॉक्टरों की समस्या एवं मरीजों की सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सैंक्शन पद रिक्त होने के कारण चिकित्सकों को अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ रही है। जिससे उनकी मानसिक परेशानी बढ़ गई। दूसरी ओर मरीजों को भी असुविधा रहती है। समाधान को लेकर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।