12 फरवरी को मनाई जाएगी गोरक्षनाथ जयंती
गुरुगोरक्षनाथ मंदिर रेवाड़ी रोड नारनौल में आम सभा का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता जोगी समाज उत्थान संगठन के प्रधान जगदीश योगी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ जयंती मनाई जाएगी। बैठक में प्यारेलाल योगी, जितेंद्र नाथ, अशोक शास्त्री, धर्मपाल योगी वैद्य बंशीधर योगी आदि उपस्थित रहे।