पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कों में प्रदीप लड़कियों में एकता बेस्ट रही एथलीट

लड़कों में प्रदीप लड़कियों में एकता बेस्ट रही एथलीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन छात्र वर्ग में प्रदीप एवं छात्रा वर्ग में एकता बेस्ट एथलीट रहे।

कॉलेज प्रवक्ता डॉ गजेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र वर्ग 100 मीटर रेस में संदीप प्रथम, प्रदीप द्वितीय रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग 5 हजार मीटर रेस में नरेंद्र प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय जसदेव तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग ऊंची कूद में प्रदीप प्रथम, रविंद्र द्वितीय आनंद तृतीय स्थान पर रहे। भाला प्रतियोगिता में नीतू प्रथम, संतोष द्वितीय, कोमल को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को समापन समारोह के मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य बस्तीराम एवं विशिष्ट अतिथि अमर सिंह यादव प्रधान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।

कॉलेज प्राचार्या डॉ अनीता तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अजय थाकन, डॉ दीपक ढुक, डॉ विजय दीप गौड़, डॉ दलीप सिंह, डॉ अजय यादव, डॉ प्रेम कुमार, खेल प्रभारी सुभाष सिंह, डॉ हरिओम, मीना यादव, डॉ सुनीता देवी, डॉ निर्मला यादव, कार्यालय उप अधीक्षक ओमप्रकाश सैनी, रतनलाल, सत्यपाल, श्योताज, सोनूरानी, ललित कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थीं। खेलों के सफल आयोजन में हंसराज डीपीई महेंद्र सिंह डीपीई का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...