संगीतमय सुंदरकांड पाठ भजन संध्या का आयोजन
नारनौल| बीतीरात सुंदरकांड प्रचार मंडल के सौजन्य से स्थानीय मानक चौक स्थित मां भगवती पोलावाला हनुमान जी के मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ वार्षिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. जगदीश चंद्र संघी थे जबकि मुख्य यजमान के तौर पर सुशील कुमार संघी मीना देवी, मुकेश कुमार गोयल उषा देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आरती प्रसाद का वितरण किया गया। जिला समाज सेवा समिति के प्रधान बीएल शर्मा तथा सुंदरकांड प्रचार मंडल के ग्यारसी लाल चौधरी, मुकेश गोयल, राकेश कुमार, धीरज कुमार, पं. गौरी शंकर के अलावा सोहन लाल, धर्मपाल, प्रवीन छाबड़ा, अमित गोयल, पिंटू हलवाई, चिंटू, लालाराम, बल्लूराम, जगदंबा और राधा देवी उपस्थित रहीं।