नई परिवहन पॉलिसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन
भारतीयपरिहवन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज स्टाफ संगठन ने बुधवार को नई परिवहन पॉलिसी के विरोध में रोडवेज डिपो पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
धरने के दौरान कर्मचारियों को संबोधित हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही नई परिवहन पॉलिसी ना तो कर्मचारी और ना ही जनहित में है। इसे तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंेने कहा कि रोडवेज बेड़े में 10 हजार नई बसें जोड़ी जाएं ताकि लोगों को सुलभ सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त संगठन की मांग है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए तथा विभाग में नई नियुक्तियां शीघ्र की जाएं। उन्होंेने कहा कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन को मजबूर होकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को पानीपत में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले राज्य स्तरीय बैठक होगी। इसमें आगामी आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। धरना प्रदर्शन में सचिव भुवनेश कुमार, उपप्रधान हवासिंह, चेयरमैन शक्ति सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान जसवंत सिंह, प्रेस प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, ऑडिटर रोहताश, कैशियर अमर पाल, धर्मबीर, सतीश आर्य, सुमेर सिंह, कर्ण सिंह, दिनेश कुमार, दिलावर, संत कुमार, सज्जन सिंह, बलवंत सिंह, विक्रम सिंह, कंवर सिंह, ओमप्रकाश फौजी, देवेंद्र, सोमदत्त आदि उपस्थित रहे।
नारनौल. मांगोंको लेकर नारेबाजी करते रोडवेज स्टाफ संगठन के सदस्य।