1.75 लाख को खिलाई कृमि नाशक दवा
नारनौल | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को जिले में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डाॅ. राजपाल वर्मा ने नागरिक अस्पताल नारनौल में स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर किया। उप सिविल सर्जन डा. धर्मेश सैनी ने बताया की आज कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में सभी 6 से 19 वर्ष के सरकारी प्राइवेट स्कूलों के दो लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जानी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलेभर में करीब 1.75 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे 10 फरवरी को छूट गए हैं उन्हें 15 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी।