सूरजकुंड मेले में जिला जेल की खादी ने मचाई धूम
फरीदाबादमें चल रहे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में पहली बार नारनौल जेल में बने खादी के कपड़े और दरियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। नारनौल जेल में तैयार खादी कपड़ा हरियाणा प्रिजन के स्टाल में रखा गया है।
छह फरवरी को सूरजकुंड मेले में जस्टिस एसके मित्तल एवं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एफएम कलीपुला हरियाणा के गृह सचिव पीके दास ने जेल में बनी सभी वस्तुओं की प्रशंसा की। इसके साथ-साथ सभी पर्यटकों ने विशेषकर विदेशी पर्यटकों ने भी बंदियों द्वारा तैयार कपड़ों की भरपूर प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक जेल डा. संजय सिंह ने बताया कि नारनौल जेल में खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ता संघ के सौजन्य से कैदियों से खादी के कपड़े का धागा खादी का कपड़ा तैयार किया जाता है तथा महिला कैदियों द्वारा दरियां बनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि खादी कपड़े दरियां बनाने की एवज में कैदियों को उपयुक्त मेहनताना एवं जेल में रिहा होने के बाद पुनर्वास के लिए सहायता दी जाती है। महानिदेशक कारागार परमिंद्र राय ने बताया कि जेल में बनी सभी वस्तुओं की उपायुक्त तरीके से मार्केटिंग की जाएगी।
खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ता संघ नारनौल के सचिव बलवंत राम शर्मा ने बताया कि जेल में बना खादी कपड़ा दरियां उच्च गुणवत्ता के हैं।
नारनौल. सूरजकुंडमेले में जिला जेल द्वारा लगाई गई स्टाल।