पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माली टिब्बा में चिल्ड्रन पार्क के पास गंदगी का आलम

माली टिब्बा में चिल्ड्रन पार्क के पास गंदगी का आलम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड 11 के मोहल्ला माली टिब्बा में चिल्ड्रन पार्क के समीप गंदगी का आलम बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर चिल्ड्रन पार्क से वाटर टैंक तक नाला बनवाने रिचार्ज बोर की सफाई कराकर इसे चालू कराने की मांग की है।

मोहल्ला निवासी टेकचंद दायमा, अमित कुमार, प्रहलाद आदि ने बताया कि मोहल्ले में चिल्ड्रन पार्क के समीप वाटर रिचार्ज बोर किया है। सफाई नहीं होने के कारण यह बोर कामयाब नहीं हो रहा है। इस कारण मुख्य मार्ग पर घरों के सामने 2 फीट तक गंदा पानी भरा है। इसकी वजह से मोहल्ले के लोगों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की वजह से मच्छरों को प्रकोप है तथा वातावरण दूषित है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की भी आशंका है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर परिषद को भी अवगत कराया जा चुका है किंतु समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि गंदे पानी की निकासी के लिए चिल्ड्रन पार्क से वाटर टैंक तक नाला बनाया जाए रिचार्ज बोर की सफाई कराकर इसे चालू किया जाएगा।

चिल्ड्रन पार्क से वाटर टैंक तक नाला बनवाने रिचार्ज बोर की सफाई कराने की मांग

खबरें और भी हैं...