जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई
नारनौल | भारतीपब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नरेश संघी, सचिव किशन चौधरी एडवोकेट, वाइस चेयरमैन कमल संघी, डॉ. कर्ण चौधरी, सुनीता संघी, नगर पार्षद वार्ड नं 16 रश्मि चौधरी, प्रियंका संघी, पीयूष संघी, निदेशक एस आसिर राज, प्रशासकीय अधिकारी देवकी नंदन एएल यादव सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं तथा गेम्स आयोजित किए गए।