पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनावी वादों को पूरा करवाने के लिए 3 विधायकों को सौंपा ज्ञापन

चुनावी वादों को पूरा करवाने के लिए 3 विधायकों को सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर संघ की जिला इकाई ने शनिवार को सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से चुनावी वायदे पूरे करवाने को जिले के 3 विधायकों ओमप्रकाश यादव, डा.अभय सिंह यादव संतोष यादव को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने कर्मचारियों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों, मजदूरों, व्यापारियों, दलित, पिछड़ा वर्ग आम जनता के लिए अनेक लोक लुभावने वायदे किए थे, लेकिन अब सत्ता पर काबिज हुए 15 महीने बीत जाने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने एक भी वायदे पर अमल नहीं किया। इसके विपरीत अनेक कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर उनको लागू किया गया। इतना ही नहीं, सरकार ने धरना प्रदर्शनों, हड़ताल सामूहिक अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो स्पष्ट तौर से ट्रेड यूनियन जनवादी अधिकारों पर कुठाराघात किया है। जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह बोयत सचिव राजपाल यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि कर्मचारियों ने आज विधायकों को ज्ञापन सौंप कर उनसे बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कर्मचारियों की मांगों को उठाकर उनको लागू करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के विरोध में 15 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में जिले के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर किरोड़ीमल सैनी, धर्मपाल शर्मा, कौशल कुमार, रमेश कुमार, रामकुमार, भूपसिंह यादव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे

नारनौल. सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य विधायक के निवास के बाहर नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...