7 करोड़ से नारनौल-दादरी हाईवे का मरम्मत कार्य शुरू
राजस्थानबॉर्डर रायमलिकपुर से हांसी (हिसार) तक घोषित हो चुके नेशनल हाईवे के महेंद्रगढ़ डिवीजन में पड़ने वाले करीब 32 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत होगी। इसके तहत सड़क के गड्ढे भरकर 30 एमएम की लेयर डाली जाएगी। इस पर करीब 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। काम शुरू हो चुका है। इसको एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पौने दो साल पहले इस रोड की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत क्या 25 एमएम की लेयर डाली गई थी। जो ओवरलोड वाहनों की अधिकता के चलते सड़क गडढ़ों में तबदील हो चुकी थी। इसकी मरम्मत के लिए 22 करोड़ की योजना बनाई गई। रायमलिकपुर से भिवानी देवी लाल चौक तक सड़क को चार हिस्सों में बांटा गया। क्योंकि वहां तक लोकनिर्माण विभाग के चार डिवीजन पड़ते हैं। राय मलिकपुर से नारनौल तक नारनौल डिवीजन, कूकसी से पालड़ी बधवाना तक महेंद्रगढ़ डिवीजन, पालड़ी से कितलाना तक दादरी डिवीजन तथा कितलाना से भिवानी देवीलाल चौक तक भिवानी डिवीजन का कार्यक्षेत्र है।
तीन सप्ताह में होगा काम पूरा
^नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरीरोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मौसम ठीक रहा और काम नहीं रुका तो इसे तीन सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। चौधरीविजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी, हिसार।
देश के दक्षिणी हिस्से को
उत्तरी से जोड़ती है सड़क
यहमार्ग देश के दक्षिणी हिस्से को उत्तरी हिस्से से जोड़ता है। राजस्थान गुजरात आदि राज्यों से आकर चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों को जाने वाले वाले माल वाहक दिल्ली ना जाकर इसी रोड से होकर गुजरते हैं। क्योंकि इसी दूरी कम पड़ती है तथा भीड़ भड़ाक्के से छुटकारा मिलता है। इसके बन जाने से वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही सड़क पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों को भी लाभ होगा।
2010 में घोषित हुआ
था साउथ नॉर्थ कॉरिडोर
राजस्थानबॉर्डर रायमलिकपुर से खरक भिवानी तक इस सड़क को वर्ष 2010 में साउथ नॉर्थ कॉरिडोर घोषित किया था। निर्माण के लिए हैदराबाद की कंपनी आईवीसीआरएल को काम अलॉट किया गया था। कंपनी ने करीब 24 करोड़ रुपए गारंटी मनी भी जमा कराई थी, लेकिन कंपनी को आगे फाइनेंसर नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं कर पाई। कोर्ट के आदेश के बाद भी कंपनी ने काम शुरू नहीं किया तो लोकनिर्माण विभाग ने कंपनी की सिक्योरिटी मनी जब्त कर उसे टर्मिनेट कर दिया। इसके चलते 3 साल का समय बीत गए। इतना लंबा समय बीतने के कारण परियोजना का बजट भी 12 सौ करोड़ से बढ़ाकर 16 सौ करोड़ कर दिया तथा निर्माण के लिए दोबारा से प्रयास किए गए। लेकिन उसके बाद लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो गई। फिर विधानसभा चुनाव गए। इसके चलते यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद साउथ नॉर्थ कॉरिडोर की इस परियोजना को रद्द करके इसे नेशनल हाइवे घोषित कर दिया।
नारनौल दादरी डिवीजन में हो चुका है काम
रायमलिकपुरसे नारनौल तक नारनौल डिवीजन अपने हिस्से का काम पूरा करा चुका है। इसी प्रकार गांव पालड़ी से दादरी तक दादरी डिवीजन काम पूरा करा चुका है। गांव कितलाना से भिवानी देवी लाल चौक तक मरम्मत अभी बाकी है। इस पर भिवानी डिवीजन 2.80 करोड़ खर्च करेगा। भिवानी से हांसी तथा नारनौल से कूकसी तक के हिस्से नए सिरे से बनाए गए थे। इस कारण इनको इस प्रोजेक्ट में नहीं किया गया है।
नांगलसिरोही में बनाई जाएगी तारकोल की सड़क
गांवनांगल सिरोही के हिस्से में पड़ने वाली करीब 1200 मीटर की दूरी में आरसीसी की बजाए तारकोल सड़क बनाई जाएगी। घरों के पानी की वजह से सड़क खराब ना हो इसके लिए सड़क के साथ-साथ नाला बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।