पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल, रोहतक रेफर

बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल, रोहतक रेफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसिहमा में मैरिज पैलेस के निकट शनिवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर दुर्घटना के आरोप में फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिकउपचार के बाद किया रेफर

गांवखामपुरा निवासी सावित्री (70) शनिवार दोपहर 12 बजे पेंशन लाने के लिए सिहमा बैंक में गई थी। इस दौरान वह बस स्टैंड पर टैंपो से उतरकर पैदल बैंक में जा रही थी। तभी एक बाइक सवार उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

गांव खामपुरा निवासी 70 वर्षीय सावित्री पेंशन लेने के लिए गई थी सिहमा बैंक बस स्टैंड के पास हादसा

खबरें और भी हैं...