स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
नारनौल |राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में शनिवार को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीडी न्यूज के राजनैतिक विश्लेषक उमेश जोशी ने छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा पत्रकारिता को अपने कैरियर में अपना सकते हैं। इसके लिए वांछित योग्यता के साथ-साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसडी शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय करवाया। कार्यक्रम में प्रो.राजेश गोयल, डॉ.सुमेर सिंह, प्रो.एसपी यादव, प्रो.राजपाल, प्रो.जेपी दहिया, प्रो.एमएस मुदगिल, प्रो.एनएन यादव समेत अनेक प्राध्यापक मौजूद थे।