पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में की 114 मरीजों की जांच, 4 कुष्ठ रोगी संभावित

कैंप में की 114 मरीजों की जांच, 4 कुष्ठ रोगी संभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | कुष्ठरोग निवारण पखवाड़े के तहत मंगलवार को जिला क्षयरोग केंद्र (टीबी अस्पताल) में कुष्ठ रोग निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. अपार गुप्ता चर्म रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल नारनौल, ने कुष्ठ रोग के संभावित 115 मरीजों की जांच की। इन 115 मरीजों में से 4 मरीज कुष्ठ रोग से संभावित पाए गए। जिनको आगामी जांच के लिए लिख दिया गया है, यदि इन संभावित मरीजों में से कोई मरीज कुष्ठ रोग से पीड़ित पाया जाएगा तो उसे जिला कुष्ठ रोग निवारण समिति नारनौल की तरफ से सभी दवाइयों का पूरा कोर्स मुफ्त दिया जाएगा। इस कैंप में राकेश लांबा, मनोज वर्मा, चिरंजी लाल, रविंद्र यादव आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...