पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजतिलक की हो गई तैयारी, हनुमत जाओ दरबार में...

राजतिलक की हो गई तैयारी, हनुमत जाओ दरबार में...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामचरित प्रचार मंडल के तत्वावधान में रविवार रात को मोहल्ला बास में रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान ओमप्रकाश मित्तल ने की।

तेरेपूजन को बना है मंदिर पर झूमे श्रद्धालू

पंडितमहेश कौशिक ने मुख्य यजमान मीना देवी धर्मप|ी कृष्ण कंच्छल, सरोज, प्रवीन गुप्ता परिवार से पूजा अर्चना करवाकर भगवान राम की ज्योत प्रज्ज्वलित की। सियाराम पंसारी ने राजतिलक की हो गई तैयारी जाओ बजरंगी दरबार में, किशन लाल गौड़ ने भगवान राम का राज तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्शना शर्मा ने तेरे पूजन को भगवान बना है मन्दिर आलीशान, राम भगत गर्ग ने सांवरिया ले चल परली पार भजन सुनाया। विवेक निर्मल ने राधं मेरी बंसी कहां खो गई, अंकित छक्कड़ ने सांवरी सूरत पर दिल दिवाना हो गया, विजय हल्दिया ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम, सीताराम सर्राफ ने राम गुण गाया नहीं आखिर किया तो क्या किया, खेमचंद सोनी ने तेरी कोड़ी लगे ना छंटाक मुहं से बोल राम राम भजन सुनाकर कार्यक्रम में समां बांधा।

इस अवसर पर सत्यनारायण गुप्ता, युवा अग्रवाल सभा के प्रधान शुभम कंच्छल, सुरेन्द्र, नरेश डैरोलिया, परशराम, भोलू गोयल, मदन लाल सोनी, रामरतन, रामेश्वर दयाल, यादराम मित्तल आदि सभी ने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया।

खबरें और भी हैं...