डाकघर में पेंशन के लिए वार्डों के दिन हुए निर्धारित
विभिन्नप्रकार की पेंशन ले रहे नागरिकों की सुविधा के लिए डाकघर में शहर के अलग-अलग वार्डों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी हो।
येरहेगा शेडयूल
मुख्यडाकघर के पोस्टमास्टर पृथ्वी सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है ताकि वे उसी दिन पेंशन प्राप्त करें और अधिक भीड़ रहे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को वार्ड 4, 11 को वार्ड 5, 12 को वार्ड 6, 13 को वार्ड 8, 15 फरवरी को वार्ड 9, 16 को वार्ड 10, 17 को वार्ड 11, 18 को वार्ड 13, 19 को वार्ड 14, 20 को वार्ड 15, 22 को वार्ड 17, 23 को वार्ड 22 24 को वार्ड नंबर 23 के नागरिक पेंशन प्राप्त करेंगे।
निर्धारिततिथि के बाद भी वंचितों को मिलेगी पेंशन : यादवने बताया कि अगर ये पात्र इन दिनों पेंशन लेने से वंचित हो जाते हैं तो 25 फरवरी को वार्ड 4 से 6 तथा 8 से 10 के नागरिक पेंशन लेंगे। वार्ड 11 से 15 तथा 17, 22 23 के पेंशनर 26 फरवरी को पेंशन ले सकते हैं।
10 हजार पेंशनर
होती है परेशानी
डाकघरसे करीब 10 हजार लोग पेंशन ले रहे हैं। पेंशन वितरण शुरू होते ही लाभपात्रों की डाकघर में भीड़ लग जाती है। खासकर वयोवृद्ध असहाय पेंशनरों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घंटों लाइनों में लगना पड़ता है। यही नहीं उनके साथ आने वाले अटेंड को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लाइनों में अक्सर लड़ाई-झगड़े की तक की नौबत जाती है। अलग-अलग दिन निर्धारित करने की मांग काफी समय से की जाती रही है।