आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक शिविर 12 को
नारनौल| आयुषविभाग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर 12 फरवरी को पुरानी कचहरी के नजदीक राजकीय पशु अस्पताल के प्रागंण में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, योग उपचार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जड़ी-बूटी के पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस कैंप में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी होंगे। इस शिविर में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ों के दर्द, पेट के रोग, खून की कमी, चर्म रोग अन्य सभी प्रकार के रोगों की जांच की जाएगी।