शिविर में किसानों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
नारनौल | नेहरूयुवा केंद्र की ओर से श्री गणपति शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थान फैजाबाद मे संचालित जीवन कौशल दक्षता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिवस के प्रथम सत्र में संदर्भ व्यक्ति हरफुल सिंह निर्देशक आरएसईटीआई पंजाब नेशनल बैंक नारनौल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा बैंक, जीवन ज्योति बीमा योजना, विद्यार्थी ऋण योजना किसानों से संबंधित विभिन्न योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए स्वरोजगार के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एन के यादव, डॉ. उमा सिंह, सुमन यादव, कर्ण सिंह , छोटेलाल चेयरमैन पैक्स, फैजाबाद, सरपंच प्रतिनिधि राजपाल सिंह, पीके यादव, एमपी सिहार, अनिल कुमार, अनिता यादव, कंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।