यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई पालना की शपथ
नारनौल | जिलारेडक्रास समिति द्वारा जिला स्तर पर रेड-क्रास सेंट जॉन भवन में चलाए जा रहे पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप में दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों को डीसीडब्ल्यूओ कार्यालय से आए मनोचिकित्सक सुरेंद्र यादव द्वारा विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर नशा करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में नशे की लत हैं तो उसको बाल भवन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र में भेजें तथा कैंपर्स को भी अपने गांव/मोहल्ले में जाकर इसकी जानकारी दें। इसके अतिरिक्त थाना प्रबंधक, अमरदीप, यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा सभी वाहन चालक अपना उचित ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए, दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन चलाए और यातायात के चिन्हों का पालन करें।