पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जौरासी में गृहकार्य के लिए बच्चों को बांटी डायरी

जौरासी में गृहकार्य के लिए बच्चों को बांटी डायरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | राजकीयउच्च विद्यालय जोरासी में कक्षा एक से दस तक के सभी बच्चों को विद्यालय प्रशासन द्वारा गृहकार्य एवं अभिभावकों को सूचना उपलब्ध करवाने के लिए दैनिक डायरी उपलब्ध करवाई गई। विद्यालय की मुख्याध्यापिका कृष्णा कुमारी आर्य ने विद्यालय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह अध्यापक अभिभावक मासिक बैठक का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए अभिभावकों को लिखित में सूचना भिजवाई जाती है। विद्यालय प्रबंधन कमेटी इंचार्ज हितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछली मीटिंग में उपस्थित अभिभावकों ने सुझाव पत्रिका में अपने बच्चों की शिक्षण व्यवस्था गृहकार्य से संबंधित सूचना निर्देश प्राप्त करने के लिए विद्यालय मुखिया से अपने बच्चों को डायरी उपलब्ध करवाने की अपील दर्ज की थी जिस पर गौर करते हुए विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को डायरी उपलब्ध करवाई।

खबरें और भी हैं...