पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौड़ प्रतियोगिता में एकता नरेंद्र प्रथम

दौड़ प्रतियोगिता में एकता नरेंद्र प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय, कृष्ण नगर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को कॉलेज में शुरू हुई। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनीता तंवर ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100, 200, 400 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक गोला फेंक आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

ऊंची कूद में प्रदीप ने जीती बाजी

इस अवसर पर आयोजित छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ में छात्रा एकता पहले, कोमल दूसरे संतोष तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में एकता पहले, सुमन दूसरे संतोष तीसरे स्थान पर रही। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में छात्र नरेंद्र प्रथम, दौलतराम द्वितीय संदीप तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में प्रदीप प्रथम, अश्विनी द्वितीय रविंद्र तृतीय स्थान पर रहा।

इस अवसर पर बलाहा कलां के सरपंच बलवंत सिंह, शिक्षा समिति के उपप्रधान सुरेश कुमार, अमर सिंह, नरेंद्र, डॉ. संजय तंवर, डॉ. प्रमोद, डॉ. अजय, डॉ. दीपक ढुल, डॉ. विजयदीप गौड़, डॉ. दलीप, खेल प्रभारी प्रेम कुमार, सुभाष, डॉ. हरिओम, डॉ. गजेंद्र, डॉ. मीना यादव, डॉ. सुनीता, डॉ. निर्मला, ओमप्रकाश सैनी, र|लाल, सत्यपाल, श्योताज, सोनू रानी, ललित, डीपीई हंसराज महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...