दतात्रे आश्रम में नेत्रहीन कन्याओं को दिलाई बेटी बचाओ की शपथ
श्रीगुरु दतात्रे आश्रम द्वारा संचालित बेटी बचाओ-संस्कृति बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को नेत्रहीन कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. आरके जांगड़ा ने छात्राओं को बेटी बचाओ-संस्कृति बचाओ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन छात्राओं को शिक्षा, सहयोग सही दिशा मिले तो वे भी राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका अदाकर सकती है। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन जो इन नेत्रहीन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ सकती है। इसलिए नेत्रहीन कन्याओं के अभिभावक उन्हें बोझ समझें और उन्हें पूरी शिक्षा दिलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक संगठन एवं स्कूल के अध्यक्ष पीके चौधरी ने की। इस अवसर पर प्राचार्य कांता गांधी, अमिलाल पंच, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, अरविंद, अजय कुमार, मदनलाल, अरुण, अशोक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।