पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञान प्रदर्शनी में 98 युवा वैज्ञानिकों ने 49 मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में 98 युवा वैज्ञानिकों ने 49 मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर 98 युवा वैज्ञानिकों ने कुल 49 मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को बिजली संरक्षण, वन संपदा, पर्वतमाला नदियों का संरक्षण एवं ग्रीन हाउस के निर्माण के लिए वन क्षेत्र को बढ़ावा देकर जीवन को सुखद बनाने का संदेश दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जोधपुर (राजस्थान) विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. बीडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने की।

इस मौके पर राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस यादव ने विज्ञान प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भौतिकी विभाग के युवा वैज्ञानिकों ने 6 मॉडल, रसायन शास्त्र के युवा वैज्ञानिकों ने 8 मॉडल, भूगोल के युवा वैज्ञानिकों ने 10 मॉडल, जियोलॉजी विभाग के वैज्ञानिकों ने 8 मॉडल, बॉटनी विभाग के वैज्ञानिकों ने 12 मॉडल कंप्यूटर विभाग के वैज्ञानिकों ने 5 मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।

भूगोलमें अमन अमरपाल का मॉडल पहले स्थान पर

भूगोलविभाग में एमए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमोद अमन अमरपाल का मॉडल प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका यादव बबीता गुर्जर का विकास हिमांशु का मॉडल द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमरदीप संदीप खन्ना का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। जियोलॉजी में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र शहनाज विशाल का मॉडल पहले, एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अमित बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र मोहित का मॉडल दूसरे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज शर्मा हेमंत सैनी तृतीय स्थान पर रहा। बॉटनी विभाग में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा संजीता दीपिका पहले, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी अमित कुमार का मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। कंप्यूटर साइंस में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सरिता पूजा पहले, स्वीटी रेखा का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा।

विकास हिमांशु का मॉडल प्रथम

भौतिकीविभाग में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र विकास हिमांशु का मॉडल प्रथम रहा। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सुखदेव छात्रा प्रीति का मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। रसायन शास्त्र विभाग में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अमिता दीक्षा का मॉडल प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा डिंपल का मॉडल द्वितीय, एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अनमोल अंजली का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा।

ये रहे बेस्ट एक्सप्लांटर

भौतिकीमें बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र हिमांशु, रसायन शास्त्र में बीएमएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अमनोल, भूगोल में एमए तरुण सोनी, जियोलॉजी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कामना यादव, बॉटनी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमन सैनी कंप्यूटर साइंस में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा का मॉडल बेस्ट एक्सप्लांटर रहा। प्रदर्शनी के समापन पर प्रथम विजेताओं को 300 रुपए, द्वितीय विजेता को 200 रुपए तृतीय विजेता को 100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. विजय सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार ने निभाई। इस मौके पर प्रो.सोमवार, प्रो.जगमेश जाखड़ कॉलेज के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

नारनौल. विज्ञानप्रदर्शनी का अवलोकन करते महिला कॉलेज पीजी कॉलेज के प्राचार्य।

खबरें और भी हैं...