जज्बे के साथ खूब दौड़े धावक
लड़कियों में रोहतक की आदेश लड़कों में गुड़गांव का रोहित फर्स्ट
नारनौल. महावीरचौक से शुरू हुई राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में दौड़ते धावक। लड़कियों ने भी इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। (संबंधित खबर पेज-4 पर )
बसंत पंचमी पर राज्य स्तरीय हाफ मैराथन
हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार गुड़गांव के रोहित को मिला, दूसरा करनाल के अंकित तथा तीसरे स्थान पर सोनीपत के रवि दहिया रहा जबकि चौथा फरीदाबाद के संजय को, पांचवां रोहतक के शंकर को तथा छठा करनाल के मोहन को मिला। प्रतियोगिता में रोहतक के काफी धावक थे।
करनाल का अंकित दूसरे स्थान पर रहा
हाफ मैराथन के महिला वर्ग की दौड़ में पहला पुरस्कार रोहतक की आदेश को, दूसरा पुरस्कार रोहतक ही पूनम को, तीसरा पुरस्कार रोहतक की अन्नू को और ही छठा पुरस्कार भी रोहतक की पूजा को मिला। वहीं दूसरी तरफ चौथा और पांचवां पुरस्कार क्रमश: महेंद्रगढ़ की प्रीति और निशा को मिला।
रोहतक की 4 महेंद्रगढ़ की 2 छोरियां जीतीं