भारती पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा
नारनौल | भारतीपब्लिक स्कूल, नारनौल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना एवं पूजा-अर्चना कर उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन कमल संघी सहसचिव डॉ. कर्ण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रृद्धा-सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा अध्यापिका शिवानी ढिल्लो अध्यापक प्रवीण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सरस्वती मां की पूजा की गई।