पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन कर मनाया बसंत पंचमी पर्व

हवन कर मनाया बसंत पंचमी पर्व

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | सनातनधर्म सभा की ओर से 12 फरवरी शुक्रवार को पुलबजार स्थित एएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य एसडी शर्मा, दलीप सिंह यादव विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा ने की। प्रात: 8 बजे विधायक ने सरस्वती वंदना कर दीप प्रज्जवलित ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित मनोज शास्त्री, गोपाल शरण गर्ग, बेगराज गोयल, राम सिंह सैनी, सुरेश बंसल, सभा के उप प्रधान गोविंद भारद्वाज, मदन मोहन संघी, विनोद कुमार, राजेश गोयल, किशन लाल शर्मा, अशोक गर्ग, दीवान चंद मिगलानी, सोम प्रकाश अग्रवाल के अलावा शहर के गणमान्य लोगों से पूजा अर्चना करवाकर हवन में आहुति डाली।

खबरें और भी हैं...