सीएल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया बसंत पंचमी पर्व
नारनौल | सीएलपब्लिक स्कूल, नारनौल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर उन पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर भारत भूषण यादव तथा संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा आराधना की। इसके बाद पीले वस्त्र पहन कर विद्यालय आए नन्हें-मुन्ने बच्चों को पीले रंग के फल खाने को दिए। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि विद्वानों, कलाकारों तथा विद्यार्थियों के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस अवसर पर उप प्राचार्य रवींद्र यादव, होशियार सिंह डीपीई, राजेश गोयल, होशियार सिंह शास्त्री, शैफाली बतरा, दिप्ती गुप्ता, राजबाला, मिथलेश, रेणु यादव, ज्योति, प्रियंका शर्मा अर्पणा उपस्थित रहे।