निरंजन बने सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट
नारनौल | गांवमंढाणा के युवा निरंजनलाल ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर कर गांव के साथ-साथ जिला का भी नाम रोशन किया है। निरंजन लाल के पिता रामानंद यादव ने बताया कि असिस्टेंट कमांडेंट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जुलाई 2015 में किया गया था। उसमें उर्त्तीण होने के पश्चात जनवरी 2016 में इंटरव्यू हुआ था। जिसका परिणाम हाल ही में आया है। परिणाम के अनुसार निरंजन लाल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि निरंजनलाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव मंढाणा के स्कूल से और स्नातक की पढाई राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से की है। निरंजन लाल ने बताया कि उनके मन में बचपन से ही सेना में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता और बड़े भाई से मिली।