राजीव चौक के पास अखंड पाठ आज से
नारनौल | श्रीरामचरितप्रचार मंडल के तत्वावधान में 13 फरवरी शनिवार को राजीव चौक स्थित पुराना नगर पालिका कार्यालय के सामने रामचरित मानस का अखंड पाठ किया जाएगा। मंडल के सदस्य सीताराम सर्राफ ने बताया कि यह पाठ शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान ओमप्रकाश मित्तल करेंगे। इस अवसर पर रेणु गर्ग धर्मप|ी विष्णु गर्ग परिवार मुख्य यजमान होंगे।