संत राजिंद्र सिंह का जन्मोत्सव मनाया
संत राजिंद्र सिंह का जन्मोत्सव मनाया
बहादुरगढ़|सावन कृपालरूहानी मिशन वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलिजन्स के अध्यक्ष संत राजिंद्र सिंह का 68वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बाल सत्संग कार्यक्रम में बच्चों ने रूहानी सांस्कृतिक पेश किए। मिशन के प्रवक्ता राज सिंह ने बताया कि संत राजिंदर सिंह आज संपूर्ण विश्व में ध्यान अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति सम्मानों के साथ साथ पांच डॉक्ट्रेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर संत राजिंदर सिंह का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।