पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को दी ट्रेफिक नियमों की जानकारी

स्टूडेंट्स को दी ट्रेफिक नियमों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स को दी ट्रेफिक नियमों की जानकारी

बहादुरगढ़|बालोर रोडस्थित गवर्नमेंट कॉलेज में यातायात सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों को प्रतियोगिता में यातायात से जुड़े मुद्दों पर निबंध लिखवाया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य अनुपम दुग्गल ने की। यह प्रतियोगिता डॉ. मीनाक्षी की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर सड़क सुरक्षा संगठन के सचिव सत्येंद्र दहिया यातायात समन्वयक सतीश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।