इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक आज
इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक आज
बहादुरगढ़|हलका बहादुरगढ़के तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज सुबह 10 बजे हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में 25 सितम्बर को जींद में जननायक चौधरी देवीलाल 100वें जन्मदिवस पर होने वाले सम्मान दिवस को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे बहादुरगढ़ में होने वाली इस बैठक को पार्टी के जिला प्रभारी शमशेर डागर, पार्टी के हलकाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, तेजा पहलवान सहित अनेक नेता संबोधित करेंगे।