आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बहादुरगढ़ मैत्री संघ द्वारा चलाए गए राहत सामग्री एकत्र अभियान में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तीन दिन चले इस अभियान के दौरान तीनों राहत एकत्र केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाके से भी लोग राहत सामग्रियां भेजी। डीसी चंद्रशेखर ने एक ट्रक राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया।
मैत्री संघ के संरक्षक बीके गोयल ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी। दिल्ली से आए अरशद अब्बास नकवी ने कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए बहादुरगढ़ के लोगों का आभार जताया। मौके पर दवाइयां, पानी, बिस्किट कपड़े आदि एकत्र किए गए। एसडीएम पंकज सेतिया, डीएसपी शमशेर दहिया, तहसीलदार प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुशील शर्मा के साथ बीसीसीआई प्रधान विपिन बजाज, जेके अग्रवाल, सुशील गोयल, अनिल, विरेंद्र, विपिन, अनुराधा, अरशद अब्बास , वाईएन गोतम. डॉ. मनीष शर्मा, बीएल भारद्वाज, अमर गर्ग, मनोज मैत्री संघ के प्रधान प्रदीप, हरफूल, सोनू आदि मौजूद थे।
^इतनी उम्मीद नहीं थी कि हमें इतना सामान मिलेगा। शहरवासियों ने इस प्रयास में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मानवता के नाते आपदा पीड़ितों तक राहत पहुंचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रदीपयादव, प्रधानमैत्री संघ
^कई लोग ऐसे भी हैं, जो मदद करना चाहते हैं, लेकिन उनको कोई जरिया नहीं मिलता। ऐसे में मैत्री संघ का प्रयास सराहनीय है। इससे सहायता भेजने वालों को काफी फायदा हो रहा है। मनोजसिंघल, उद्योगपति
^ये एक प्राकृतिक आपदा है, ऐसे में हमें धर्म जाति सबकुछ भुलाकर इंसान होने के नाते मदद को आगे आना चाहिए। इंसान ही इंसान के काम आता है। ऐसे में हमें ज्यादा से ज्यादा बाढ़ पीडितों की मदद करनी चाहिए। डॉ.मनीष शर्मा, सर्जन
^हर आदमी को आपदा में फंसे लोगों का सहारा बनना होगा। बीसीसीआई इस तरह के संकट के समय प्रभावित लोगों की मदद में हमेशा आगे रहती है। मेरी लोगों से गुजारिश है कि जैसे भी हो सके संकट में फंसे लोगों की मदद करनी चाहिए। विपिनबजाज, प्रधानबीसीसीआई
^आपदा पीड़ितों की सहायता करना सभी का फर्ज है। आपदा के समय एक दूसरे के साथ मिलकर मदद करना ही हमारी संस्कृति की पहचान है। वहां काफी नुकसान हुआ है बाढ़ पीड़ितों को मदद की बहुत जरूरत है। सेना के साथ-साथ हमें भी मदद करनी चाहिए। डॉ.चंद्रशेखर, डीसी
कश्मीर बाढ़ पीड़