- Hindi News
- दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
बहादुरगढ़|शहर थानापुलिस में दो विवाहितों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी नीरजा ने बताया कि साल 2002 में उसकी शादी दिल्ली निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी कम दहेज लाने की बात कह ससुराल पक्ष के लोग रोज मारपीट करते थे। विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं किला मोहल्ला निवासी विवाहिता रचना ने भी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। साल 2008 में गुड़गांव के पास रहने वाले नरेश के साथ उसकी शादी हुई थी।