पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन चालक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

वैन चालक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचदिन पहले कुलासी मोड पर वैन चालक अशोक की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दहकौरा निवासी प्रवीण उर्फ चोटीवाला और रविंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है। दहकौरा गांव निवासी अशोक अपने पड़ोस में रहने वाली विकलांग महिला सावित्री और चाचा श्रीभगवान को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए कंझावना के लिए निकला था। उनके साथ सावित्री की बेटी मुकेश भी थी। अशोक अपनी वैन नंबर एचआर 63 बी 3795 को ड्राइव करते हुए जब कुलासी मोड़ पर पहुंचा तो एक काले रंग की बाइक आए तीन युवकों ने अचानक उनके सामने अपनी बाइक अड़ा दी गई। बाइक से उतर कर दो युवकों ने पिस्तौल निकाली और ड्राइवर सीट पर बैठे अशोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।