अासौदा मोड़ सड़क हादसे में तीन लोग घायल
बहादुरगढ़में अासोदा के पास हुए दो सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हाईवे पर अासोदा मोड़ के नजदीक एक बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति उछलकर दूर जा गिरे। वही घायलों की मदद के लिए एक बाइक सावर दंपति रुका तो पीछे रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला भी घायल हो गई। घायलों को राहगीरों की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रोहतक निवासी कुलदीप सिंह अपनी प|ी के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आसोदा मोड़ के नजदीक पहुंचा तो कार के चालक ने तेज गति लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह दोनों दूर जा गिरे। इसके बाद बबिता नामक महिला भी बाइक पर अपने पति के साथ जा रही थी तो वह दोनों को गिरा देखकर वहा रुक गए। इतने में रोडवेज की बस पीछे से आई और उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बबीता को भी चोटें आई हैं। अस्पताल में घायलों को लाने वाले मंजीत ने बताया कि वह बाइक से रोहतक से बहादुरगढ़ की ओर रहा था तो आसोदा के पास यह हादसा हुआ। सुनील ने दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा और अंजलि उसके पति कुलदीप का उपचार कराया।