पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 मिनट सर्चिंग, 10 मिनट फायरिंग, 5 बदमाश पकड़े

30 मिनट सर्चिंग, 10 मिनट फायरिंग, 5 बदमाश पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसोरखेड़ीगांव निवासी संजीत को गोली मारने वाले हमलावरों को बहादुरगढ़ पुलिस ने तीस मिनट के सर्च अभियान और 10 मिनट की क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में से दिल्ली के लाड़पुर गांव निवासी पंकज के खिलाफ दो साल पहले सांखोल गांव निवासी अभिषेक नामक युवक के अपहरण और हत्या करने का भी मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक जसोरखेड़ी का मोनू और पंकज की कई साल से जान पहचान है और उन्होंने मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। अभिषेक के मामले में भी दोनों साथ ही आरोपी रहे हैं।

आरोप है कि पंकज ने ही अजीत उर्फ मोटा और नीरज के साथ मिलकर बादली क्षेत्र के व्यापारी सन्नी मित्तल के घर 2 सितंबर 2014 को फायरिंग कर 5 लाख रुपए की चौथ मांगी थी।

अभिषेक की हत्या के मामले में वो पुलिस की कस्टडी से भी फरार हो गया था। वहीं प्रवेश, नवीन, अक्षय और पंकज पुत्र महाबीर पर भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार सुबह खेतों की तरफ जाते समय संजीत और मोनू के बीच मामूली सी कहासुनी हुई थी। अपराधिक प्रवृति के मोनू की बात नागवार गुजरी और मोनू ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक मोनू और पंकज ने उस पर कई राउंड फायर किए। अपने ऊपर हुई फायरिंग से बचने के लिए उसने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणोंमें भय का माहौल : लगातारहो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि ग्रामीण इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। रात को पुलिस की जिप्सी सभी गांवों में राउंड भी लगाएगी।

स्कूल में हुआ था झगड़ा

इसपूरे घटनाक्रम की भूिमका सरकारी स्कूल से शुरू हुई थी। स्कूल में जसौरखेड़ी का ही संजीत अपने दोस्त अनुज के साथ आया था। यहीं पर किसी बात को लेकर उसकी गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। रविवार सुबह स्कूल की कहासुनी को लेकर संजीत और मोनू के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें गांव के चार युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी।

ऐसे बनाई योजना : तीन टीमों ने तीन तरफ से घेरा

डीएसपीकप्तान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमलावरों की लोकेशन के बारे में पता चलते ही उन्होंने सदर एसएचओ बिजेंद्र सिंह, सिटी एसएचओ ओमबीर और सीआईए इंचार्ज सज्जन सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया। तीनों टीमों