- Hindi News
- सवारी भरने को लेकर बस स्टैंड पर झगड़े बढ़े
सवारी भरने को लेकर बस स्टैंड पर झगड़े बढ़े
रोडवेजकर्मचारी यूनियन बस स्टैंड के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्राइवेट वाहन के द्वारा सवारी भरने को लेकर एतराज करती है। हालांकि कभी-कभी यूनियन की गुटबाजी को लेकर निजी वाहन चालक सवारियां भर लेते हैं। ये गतिविधियां झज्जर और बहादुरगढ़ बस सटैंड पर बनी रहती हैं। इसको लेकर झगड़े भी होते हैं।
शनिवार सुबह ऐसी ही घटना बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर देखने को मिली। यहां रोडवेज की बस संख्या एचआर 63, 9199 रोहतक जाने के लिए गेट पर खड़ी थी चालक निरंजन ने बताया कि जब उसने बस के आगे खड़े इफको के चालक से पहले बस में सवारियां भरे जाने की बात कही तब वह झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा और दोनों में हाथापाई हो गई यह देख रोडवेज के अन्य कर्मचारी गए और निजी गाड़ी चालक पकड़ लिया। बाद में उसकी पहचान छारा निवासी सोमबीर के रूप में हुई। सोमबीर ने अपनी गलती की सभी के सामने हाथ जोड़कर माफ मांगी। हालांकि निरंजन ने उसे पुलिस के हवाले करा दिया।
झगड़े के बाद इफको चालक रोडवेज स्टाफ से माफी मांगता हुआ।